कासगंज। जिले में शनिवार को दो आशा कार्यकर्ताओं सहित सात लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1194 पर पहुंच गया है। रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है।
जिले में शनिवार को सहावर में एंटीजन किट से 142 लोगों की जांच की गई। इनमें दो लोग संक्रमित मिले। वहीं अमांपुर में एक, पटियाली में दो आशा कार्यकर्ता, कासगंज में दो लोग संक्रमित मिले। रिपोर्ट आने के बाद पांच संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कलावती एल-1 हॉस्पिटल में आइसोलेट कराया। वहीं दो संक्रमित होम आइसोलेट किया गया।