फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री की कोरोना से मौत

विज्ञापन
कासगंज फोटो कोरोना से मृतक व्यापार मंडल प्रदेश मंत्री मुन्नालाल अग्रवाल - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना से व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री की दिल्ली में मौत हो गई। इसके अलावा 33 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। इससे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 893 हो गया है। इसमें से 262 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

व्यापारमंडल के प्रदेश मंत्री एवं पत्रकार मुन्नालाल अग्रवाल (65) निवासी गंजडुंडवारा की पत्नी राधा अग्रवाल को पिछले माह बुखार आया था। वह निजी चिकित्सक को दिखा कर दवा ले आईं। इसके बाद चिकित्सक का कंपाउंडर कोरोना संक्रमित निकल आया। तभी राधा अग्रवाल की भी हालत बिगड़ गई।
इस पर वह पत्नी को 17 अगस्त को लेकर दिल्ली चले गए। वहां जांच में पत्नी के साथ ही वे खुद भी कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके बाद दोनों को भर्ती कर लिया गया। उनकी पत्नी की हालत तो सुधर गई, लेकिन व्यापारी नेता की हालत में सुधार नहीं हो सका। शुक्रवार को एम्स में उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

उधर शुक्रवार को आईं जांच रिपोर्ट म ें33 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक 11 संक्रमित पटियाली, कासगंज के सात, सहावर व अमांपुर में चा-चार, सिढ़पुरा व सोरों में एक-एक मामले सामने आए। अलीगढ़ से आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में कासगंज के यादव नगर में एक महिला, चित्रगुप्त कॉलोनी में एक ग्यारह वर्षीय बालक, नदरईगेट में एक युवक, नगला अंबर में एक महिला, सहावर के भिलोली में एक युवक कोरोना संक्रमित निकला। सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को 388 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें