कासगंज। जिले में बृहस्पतिवार को 21 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इससे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 593 हो गया है। इसमें से 265 मरीज सक्रिय हैं। सभी को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में एंटीजन किट से 981 लोगों की जांच की। इसमें सबसे अधिक 5 संक्रमित अमांपुर में मिले। इसके अलावा पटियाली में 4, सोरों में 3, सहावर व गंजडुंडवारा में एक-एक लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
आरटीपीसीआर की अलीगढ़ से आई रिपोर्ट में कासगंज में 3 सोरों व गंजडुंडवारा में एक-एक संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट करवा कर उनके परिजनों को क्वारंटीन कर दिया है। साथ ही सभी की ट्रैवल हिस्ट्री देखी जा रही है।
फैक्ट फाइल
- 593कुल संक्रमित
- 265 सक्रिय मरीज
- 328 मरीज ठीक हुए
जिले में पाए गए सभी नए संक्रमितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री तलाशी जा रही है ताकि उनकी भी जांच की जा सके। -डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ