कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र में रविवार की गई जांच में तीन और लोग संक्रमित मिले हैं। इससे संक्रमितों का आंकड़ा 465 हो गया है। इसमें से 135 मरीज सक्रिय हैं। सभी संक्रमितों को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।
जिलें में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को एंटीजन किट से 827 लोगों की जांच की गई। इसमें गंजडुंडवारा क्षेत्र में तीन लोग संक्रमित पाए गए। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों को आइसोलेट कर दिया है।
उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। साथ ही उनकी ट्रैवल हिस्ट्री भी तैयार की जा रही है। इसके अलावा अलीगढ़ से आरटीपीसीआर की 312 रिपोर्ट प्राप्त हुई। यह सभी निगेटिव हैं।
आंकड़े की नजर में
462 कुल संक्रमित
135 सक्रिय मरीज
327 मरीज ठीक हुए
गंजडुंडवारा में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ