फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ग्राम पंचायतों में खरीदे जाएंगे स्वास्थ्य उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब प्रत्येक गांव में जांच कराने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। अब सभी ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों की खरीद होगी। इन उपकरणों के माध्यम से ग्राम पंचायत के प्रत्येक घर में जांच कराई जाएगी। यदि जांच के माध्यम से किसी ग्रामीण में कोरोना का लक्षण पाय जाता है तो फिर उसकी कोरोना की जांच भी होंगी।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। बढ़ी संख्या में प्रवासी मजदूर भी ग्रामीण क्षेत्रों में आए है। इसके बाद से कोरोना संक्रमण का खतरा काफी बढ़ गया है। इसी के चलते शासन से सभी ग्राम पंचायतों के प्रत्येक घर में जांच कराने के निर्देश दिए गए है।
जिला पंचायती राज विभाग ने इसके लिए थर्मल स्कैनर व ऑक्सीमीटर खरीदने की तैयारी कर ली है। डीपीआरओ शहनाज अंसारी ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों को उपकरण खरीदने के निर्देश दे दिए गए है। आशा घर-घर जाकर जांच करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें