फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहावर केनरा बैंक का मैनेजर निकला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर में केनरा बैंक की शाखा के प्रबंधक ट्रूनेट मशीन की जांच में संक्रमित पाए गए हैं। उसके बाद प्रशासन ने बैंक शाखा बंद करा दी। इलाके बैरिकेट लगाकर सील कर दिया गया है। अन्य कर्मचारियों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक का कोरोना टेस्ट कोरोना अस्पताल में लगी ट्रूनेट मशीन से किया गया। जहां वे संक्रमित पाए गए। अब चिकित्सकों ने उनका एक और सैंपल अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा है। वहां से भी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोरोना की पुष्टि हो जाएगी।
प्रशासन ने बैंक शाखा को अग्रिम सूचना तक बंद करा दिया है। सहावर में एक और संक्रमित मिलने के बाद दुकानदारों में भी हड़कंप है। यहां भी कोरोना टेस्ट के लिए रैंडम सैंपलिंग कराई गई है। बैंक के इलाके को भी सील करने की कार्रवाई की गई है और परिसर को सैनिटाइज किया गया है। इससे पहले भी केनरा बैंक गंजडुंडवारा एवं प्रह्लालदपुर शाखा के बैंक मैनेजर कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

- सहावर की केनरा बैंक शाखा के प्रबंधक ट्रूनेट मशीन के परीक्षण में संक्रमित पाए गए हैं। केनरा बैंक के अन्य कर्मियों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। संपर्क में आने वालों की हिस्ट्री तैयार की जा रही है- डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन

रिपोर्ट एवं संपादन अजय झंवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें