फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में एक और कैदी निकला कोरोना संक्रमित, किया गया आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला जेल में एक और बंदी कोरोना संक्रमित मिला है। इस बंदी को कोरोना अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। अब जेल में संक्रमित बंदियों की संख्या 12 हो गई है। इससे जेल प्रशासन में खलबली मच गई है। साथ ही जनपद में भी संक्रमितों का आंकड़ा 132 पहुंच गया है। सोमवार को पुलिस ऑफिस के तीन पुलिसकर्मियों के संक्रमित मिलने के कारण कार्यालय तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला जेल में तीन दिन पूर्व 11 बंदी कोरोना संक्रमित मिले थे। अब जेल के बंदियों का आंकड़ा एक और बंदी के संक्रमित मिलने के बाद 12 पर पहुंच गया है। यह सभी बंदी अस्थायी जेल के बैरक में बंद थे। संक्रमण किस कैदी के माध्यम से फैला यह स्पष्ट नहीं है। संक्रमित बंदी को आइसोलेट किया गया है और जेल परिसर को फिर से सैनिटाइज किया गया है।
तीन दिन पूर्व ही पुलिस ऑफिस का एक बाबू कोरोना संक्रमित मिला। उसके बाद सोमवार देर रात तीन और पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद पुलिस ऑफिस बंद कर दिया गया है। 41 पुलिसकर्मियों के सैंपल जांच के लिए गए थे। इसमें अभी कुछ रिपोर्ट आनी शेष हैं। सोमवार रात में छह लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद सोरों गेट का कुछ इलाका एवं अमांपुर चौराहे का कुछ इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित करके सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

आंकड़ा-
- 132 संक्रमित मामले मिल चुके हैं जिले में।
- 68 सक्रिय मामले हैं जिले में।
- 64 संक्रमित हो चुके हैं ठीक।
- जेल का एक बंदी संक्रमित मिला है। अन्य जांच रिपोर्ट आना शेष हैं। लगातार संदिग्ध लोगों की जांच कराई जा रही है। संक्रमित मिले लोगों की हिस्ट्री के आधार पर परिवार के व संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया गया है। - डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें