फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में गोलगप्पे का विक्रेता सहित दो निकले कोरोना संक्रमित, खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर में एक गोलगप्पे विक्रेता कोरोना संक्रमित मिला है। इससे शहर में खलबली मच गई है। यह युवक सैंपल लिए जाने से दो दिन पहले तक गोलगप्पे बेच रहा था। दूसरा युवक थाना ढोलना के रहमतपुर गांव का है। यह युवक दिल्ली से लौटा था। प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने शहर के झंडा चौक इलाके सहित आस पास के क्षेत्र को सील किया है। वहीं रहमतपुर गांव को सील करके कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 38 हो गई है। इसमें से 30 लोग सही होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

गोलगप्पे का विक्रेता युवक झंडा चौक के पास रहता है। उसके परिवार में तीन और लोग गोलगप्पे बेचते हैं। अनलॉक के बाद से वह 11 जून तक लगातार ठेला लगाता रहा। इसे बुखार आने पर उसने कोरोना जांच कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया और जिला अस्पताल पहुंचा। युवक होम क्वारंटीन था। संक्रमित युवक की हिस्ट्री बनाना प्रशासन व स्वास्थ्य टीम के लिए टेड़ी खीर बन रहा है।
परिवार के लोगों को क्वारंटीन कराया गया है। वहीं रहमतपुर माफी का युवक दिल्ली से लौटा था। इस युवक को लक्षणों के आधार पर क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया। जहां सैंपलिंग की गई। अब युवक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची है। युवक की हिस्ट्री तैयार कराई जा रही है। 18 परिजन क्वारंटीन सेंटर भेजे गए हैं।
विज्ञापन

- शुक्रवार को दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित युवकों के इलाकों को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। इलाके सील कर दिए गए हैं। दोनों की हिस्ट्री तैयार की जा रही है। पूरे इलाके को सैनिटाइज कराया जा रहा है।- सीपी सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें