फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 संदिग्ध जिले में हो चुके हैं चिंहित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग अब तक 55 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेज चुका है। इनमें से 17 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम बाहर से आने वाले लोगों की जांच के लिए गांव-गांव व गली-गली में दस्तक दे रही है। 19 टीमों के माध्यम से दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित अन्य बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों एवं प्रदेश के कोरोना संक्रमित जिले से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है।
जांच में जिन लोगों में कोरोना से संबंधित लक्षण पाए जा रहे हैं, उन्हें जिला अस्पताल भेज कर जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को 12 और संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इससे अब संदिग्धों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। विभाग को पूर्व में भेेजी गए सैंपल में से 17 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 38 लोगों की जांच रिपोर्ट आना शेष रह गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर संदिग्ध लोगों को चिह्नित कर रही हैं। संदिग्ध लोगों की कोरोना की जांच कराई जा रही है। अभी तक जो सैंपल प्राप्त हुए हैैं वे सभी नेगेटिव है। डा. प्रतिमा श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें