फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंगलोर का युवक पहुंचा पुलिस के पास, बोला कोरोना पीड़ित हूं, मची खलबली

विज्ञापन
कासगंज नदरई गेट चौकी पुलिस एंबुलेंस से युवक को अस्पताल भेजती - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। बृहस्पतिवार की सुबह उस समय पुलिस के सामने विषम हालात पैदा हो गए जब बैंगलोर के युवक ने अपने आप को कोरोना पीड़ित बताते हुए खलबली मचा दी, लेकिन युवक अपने आप से ही बिना किसी परीक्षण के ही कोरोना पीड़ित बता रहा था। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाकर युवक को चिकित्सालय भिजवाया जहां उसकी जांच पड़ताल की जा रही है। यह युवक नगर के एक गेस्ट हाउस में चार दिन से रुका हुआ था। सुबह के समय गेस्ट हाउस के संचालक ने युवक से कमरा खाली करा लिया।
विज्ञापन

बैंगलोर से आए इस युवक के सामने रहने का संकट पैदा हो गया। कुछ लोगों ने उसे बताया कि वह पुलिस के पास जाए और अपनी समस्या रखे। युवक नदरई गेट पुलिस चौकी पर पहुंचा और अपने आप को कोरोना पीड़ित बता दिया। इस बात से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने तत्काल ही अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी दी। एंबुलेंस आई और युवक को चिकित्सालय भेजा गया। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं है कि युवक कोरोना पीड़ित है। प्रशासन और पुलिस संदिग्ध मानकर जांच पड़ताल करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें