फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज भोजन बैंक ने वितरित कराया भोजन

विज्ञापन
कासगंज में भोजन बैंक संचालक जरूरतमंदों को खाने के पैकेट वितरित करते - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। नगर में कोई भूखा न रहे इस सोच के साथ भोजन बैंक ने भी खाने के पैकेट जरूरतमंदों तक पहुंचाने की मुहिम शुरू कर दी है। नगर के युवा जरूरतमंदों को खाना पहुंचा रहे हैं। बृहस्पतिवार को विभिन्न मार्गों पर भोजन बैंक के सदस्यों ने जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किए। तमाम उन यात्रियों को भी खाना मिला जो भूख से बेहद परेशान थे। तमाम भिक्षुओं को भी खाना वितरित किया गया। करीब 500 पैकेट पूड़ी, सब्जी, अचार के साथ वितरित किए गए।
विज्ञापन

भोजन बैंक के संचालक विवेक वार्ष्णेय ने बताया कि आम दिनों में भी भोजन बैंक गरीब बेसहारा को भोजन कराता है। इस महामारी के समय में इस जिम्मेदारी को फिर से भोजन बैंक आगे बढ़ा रही है। खाना पहुंचाने वालों में सुमित अग्रवाल, विनोद कुशवाह, आकाश वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, रोहन गुप्ता, प्रखर अग्रवाल, हर्षित दुबे, निशांत गांधी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें