फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश और अन्य राज्य से आने वालों की कोरोना जांच अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दक्षिण अफ्रीका सहित अन्य देशों में कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन के प्रसार के बाद जिले का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। शहरी और देहात क्षेत्र की निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है। विदेश के अलावा दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब सहित अन्य राज्य से आने वाले प्रवासियों की जांच कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की पहली और दूसरी लहर में अहम भूमिका निभानी वाली निगरानी समितियों को एक बार फिर सहयोग के लिए अलर्ट कर दिया गया है। गांव निगरानी समिति में शामिल प्रधान, नगर पालिका और पंचायत सभासद अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। ये लोग विदेश से आने वालों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देंगे। स्वास्थ्य विभाग विदेश यात्रा कर लौटे लोगो का सैंपल कराकर जांच कराएगा।
सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि यह संक्रमण विदेश में फैला है। इसलिए सबसे ज्यादा प्राथमिकता विदेश से आने वाले लोगों की निगरानी करने की है। समितियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। जिलेभर में सैंपलिंग का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

निगरानी समिति में इनकी रहेगी जिम्मेदारी
ग्राम निगरानी समिति में सेक्रेटरी के साथ ही आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल है। नगरीय क्षेत्र में वार्ड के लोगों को समिति में नामित किया गया है। गांव में कौन आ रहा है? कहां से आ रहा है? की सूचना निगरानी समिति स्वास्थ्य विभाग को देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें