फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित वृद्ध की सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार की देर शाम सैफई में भर्ती कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत हो गई। उन्हें 29 जनवरी को कोविड लेवल टू अस्पताल से सैफई के लिए रेफर किया गया था। जिले में मंगलवार को 26 नए कोरोना संक्रमित मिले। एक्टिव केस की संख्या जिले में 175 है।
विज्ञापन

एक जनवरी से जिले में शुरू हुई कोरोना की तीसरी लहर से अब तक सात कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। शहर के मोहल्ला राजा का बाग निवासी 60 वर्षीय देवेंद्र सिंह को 28 जनवरी को जिला अस्पताल स्थित कोविड लेवल टू अस्पताल में सांस लेने में दिक्कत के चलते भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल में उनकी जांच कराई गई तो वे कोरोना संक्रमित पाए गए। 29 जनवरी को उन्हें हालत बिगड़ने पर कोविड लेवल टू अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। सोमवार की देर शाम सैफई में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिले में कोरोना की तीसरी लहर से मरने वालों की संख्या सात पहुंच गई है। जिले में कोरोना से पिछले दो साल में 189 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को जिले में 26 कोरोना संक्रमित मिले। जिले में कोरोना के एक्टिव की संख्या 175 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें