फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित विकास अधिकारी की आगरा में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी एलआईसी के विकास अधिकारी की कोरोना संक्रमण से आगरा में मौत हो गई। उनका आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 88 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी अवधेश कठेरिया जनपद एटा के अलीगंज में भारतीय जीवन बीमा निगम में विकास अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। पिछले कुछ दिनों से उन्हें बुखार आ रहा था। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए आगरा के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई।
कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार बुधवार को उनके शव का आगरा में ही अंतिम संस्कार कराया गया। उनके संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन कोरोना संक्रमण से मरीजों की मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने जिले के लोगों से कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें