फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः कोरोना संक्रमित प्रशासनिक अधिकारी की मौत, पीपीई किट पहनकर बेटे ने दी मुखाग्नि

Wed, 09 Sep 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 33 हो गई है। कलक्ट्रेट में तैनात बैंक कॉलोनी निवासी प्रशासनिक अधिकारी मुनीम सिंह ने छह सितंबर को कोरोना जांच कराई थी। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमित प्रशासनिक अधिकारी की मंगलवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 33 हो गई है। कलक्ट्रेट में तैनात बैंक कॉलोनी निवासी प्रशासनिक अधिकारी मुनीम सिंह ने छह सितंबर को कोरोना जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया था। मंगलवार को सुबह तीन बजे के करीब अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। 
विज्ञापन


आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल स्थित कोविड वार्ड एल-2 में भर्ती कराया गया। यहां उनकी मौत हो गई। मौत के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। दोपहर बाद उनका शव स्वास्थ्य विभाग की टीम सीधे उनके पैतृक गांव लेकर पहुंची। जहां उनके बड़े बेटे ने पीपीई किट पहनकर मुखाग्नि दी। 

पत्नी समेत दो लोग अब भी हैं संक्रमित   
प्रशासनिक अधिकारी को कोरोना संक्रमण अपने परिवार के सदस्यों से ही हुआ था। एक सितंबर को उनकी पत्नी, बड़ा बेटा और बड़ी बहू कोरोना संक्रमित मिले थे। बेटे और बहू को जहां भोगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था, वहीं पत्नी को होम आइसोलेशन में रखा गया था। मंगलवार को बड़े बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे घर भेज दिया गया। वहीं अन्य दो लोग अभी भी संक्रमित बने हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कारागार में 44 बंदी कोरोना पॉजिटिव 

मैनपुरी जिला कारागार में कराई गई जांच में 44 बंदी कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे जेल प्रशासन में खलबली मच गई। संक्रमण से बचाव के लिए जेल में नए बंदियों को 15 दिन तक आइसोलेशन बैरक में ही रखा जाता है। बैरक नए बंदियों के लिए ही बनाई गई है।

न्यायालय में हाजिर होने वालों को भी कोरोना टेस्ट कराने के बाद ही जेल में दाखिल किया जा रहा है। इसके बाद भी जिला कारागार में एक साथ 44 बंदी कोरोना संक्रमित मिले हैं।


मंगलवार को जेल में बंदियों के बीच सामाजिक दूरी बनाने और मास्क व गमछा का प्रयोग करने पर जोर दिया गया। जेल अधीक्षक हरीओम शर्मा ने बंदी रक्षकों को जेल की बैरकों पर चौकस नजर रखने को कहा। संदिग्ध महसूस होने वाले बंदियों की तत्काल सूचना देकर उनका कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें