मैनपुरी में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को 16 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं नौ वर्षीय बालिका की संक्रमण से मौत हुई है। अब मैनपुरी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1164 पहुंच गई है।
करहल क्षेत्र के गांव दुंदपुर पतारा में गुरुवार को नौ साल की बालिका की कोरोना संक्रमण से मेडिकल कॉलेज सैफई में मौत हो गई। अलग-अलग क्षेत्रों में 16 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह की पत्नी और दो बच्चों सहित कुल 21 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इनमें जिला कार्यवाह के भाई भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का गनर भी शामिल है। वहीं जिले में अब तक 929 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। वहीं 20 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।