कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जानकारी जुटाने पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में बुधवार को 22 और लोग कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1002 हो गई है। इनमें से 745 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
शहर के मोहल्ला करहल रोड बाल निकेतन विद्यालय के पास रहने वाले एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित आठ लोग पॉजिटिव मिले। इसके अतिरिक्त शहर के मोहल्ला गोला बाजार, जीवालाल कॉलोनी में भी एक-एक कोरोना संक्रमित मिला।
कस्बा बेवर में छह, भोगांव में दो, करहल, करीमगंज और गिहार कॉलोनी कुरावली में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। वहीं औंछा थाना क्षेत्र के गांव हवेली निवासी कानपुर में तैनात पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव मिला। रिपोर्ट आने के बाद सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।