फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः सितंबर के पहले दिन कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मरीज मिले, 1593 हुई कुल संक्रमितों की संख्या

Tue, 01 Sep 2020 07:40 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • 1593 हुई कुल मरीजों की संख्या
  • अब तक का सबसे ज्यादा मरीज निकले
  • सक्रिय केस बढ़कर 323 
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में कोरोना वायरस ने लगातार चौथे दिन भी रिकार्ड बनाया। जनपद में कोरोना संक्रमण के 70 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं, जो अभी तक के सर्वाधिक हैं। आगरा कमिश्नर के पेशकार, पुलिसकर्मी, चिकित्सक और सीएमओ कार्यालय का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1593 अब हो चुकी है। सक्रिय केस बढ़कर 323 हो गए हैं, जो सर्वाधिक हैं।
विज्ञापन


टूंडला तहसील में सरकारी आवास में रहने वाला आगरा कमिश्नर का पेशकार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं पुलिस लाइन में रहने वाले क्राइम ब्रांच के एक पुलिसकर्मी और परिवार के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें पुलिसकर्मी की नौ माह और तीन साल का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव हुआ है। इसमें चार लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। 

सीएमओ कार्यालय के एक कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। एदमात्पुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में एक चिकित्सक एवं एक अन्य कर्मचारी भी कोरोना का शिकार हो गया है। शहर के हिमांयूपुर में 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन

पैमेश्वर गेट गली नंबर दो में 49 वर्षीय महिला कोरोना का शिकार हुई है। नगला दखल में भी कोरोना का एक मरीज पाया गया है। गांव उसायनी में 10 वर्षीय किशोर और राजा का ताल में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

सुहागनगर में कोरोना संक्रमण के पांच केस सामने आए हैं। फिर से कोरोना सुहागनगर क्षेत्र में बढ़ रहा है। सिरसाखास गली नंबर एक में कोरोना के दो मरीज मिले हैं। मोदीनगर में 21 वर्षीय युवक कोरोना का शिकार हुआ है। रामनगर पुलिस चौकी का सिपाही भी कोरोना का शिकार हो गया है।

सिरसागंज में 26 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया है। स्टेशन रोड़ एक स्कूल में एक 20 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। लेबर कॉलोनी में महिला की रिपोर्ट भी कोरोना संक्रमित आई है। सरक्यूलर रोड़ पर एक चूडी कारोबारी की पत्नी कोरोना का शिकार हुई है। जैन नगर में भी 30 वर्षीय महिला कोरोना का शिकार हुई है। धीरपुरा गांव मे एक युवक की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई है।
विज्ञापन

शहर की पॉश कॉलोनियों में कोरोना
शहर की पॉश कॉलोनियों में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। आर्यनगर में कोरोना 31 वर्षीय युवक और  कोरोना का शिकार हुआ है। फिरोजाबाद क्लब के पास गोविंद नगर में कोरोना की 20 वर्षीय युवक चपेट में आया है। गणेश नगर में एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना का शिकार हुए हैं। 

टूंडला में भी कोरोना का बढ़ता असर
टूंडला के न्यू शिव नगर में कोरोना संक्रमण के तीन मरीज संक्रमित पाए गए हैं। सविता नगर टूंडला में भी कोरोना का एक मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है। गढ़ी निर्भय गांव में 48 वर्षीय युवक कोरोना का शिकार हुआ है। टूंडला के गांव जरारा में भी छह साल का बच्चा कोरोना का शिकार हुआ है।

बल्देव रोड पर भी 45 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पाया है।  टूंडला के कंपनी बाग के निकट कोरोना से 35 वर्षीय युवक शिकार हुआ है। मदनपुर के तिलयानी गांव में भी कोरोना का नया मामला आया है। टूंडला के एटा रोड़ स्थित राधा नगर में कोरोना का एक मरीज मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें