फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Agra: ताजनगरी में 38 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 2500 पार, अब तक 106 की मौत

Mon, 24 Aug 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • जिले में 106 संक्रमितों की हो चुकी है मौत, 288 मरीजों का चल रहा उपचार 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मंडलायुक्त (कमिश्नर) के पिता की मृत्यु होने से रविवार को कोरोना संक्रमित मृतक संख्या 106 हो गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 38 नए मरीज और मिले हैं। इससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा ढाई हजार पार करते हुए 2519 हो गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि  2125 कोरोना मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 288 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। इनमें 114 मरीज होम आइसोलेशन में भर्ती हैं। रविवार तक 96917 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। 


12.31 से घटकर 1.19फीसदी साप्ताहिक संक्रमण दर

बंपर सैपलिंग से ताजनगरी में साप्ताहिक संक्रमण दर में रिकॉर्ड गिरावट आई है। जहां सातवें सप्ताह में संक्रमण दर 12.31 फीसदी थी, वो अब 1.19फीसदी  रह गई है। औसत दर 2.60 फीसदी  है। मरीजों के ठीक होने की दर 84.36 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर अनिल कुमार के 74 वर्षीय पिता रमेशचंद मीणा की शनिवार देर रात नोएडा के जेपी अस्पताल में मृत्यु हो गई। मूल रूप से जयपुर निवासी मीणा कोरोना संक्रमित पए गए थे।  कमिश्नर की 69 वर्षीय मां विजय लक्ष्मी की हालत भी गंभीर है। वो नोएडा में भर्ती हैं।

एसडीएम का अर्दली भी निकला संक्रमित

एसडीएम बाह अब्दुल बासित के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद एंटीजन टेस्ट में उनका अर्दली भी संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे इलाज के लिए आगरा भेज दिया है। तहसील परिसर को सैनिटाइज कराया गया है। सभी कर्मचारियों की भी थर्मल स्क्रीनिंग की गई।   

पुलिसकर्मियों समेत 90 लोगों के नमूने लिए

बासौनी क्षेत्र में कोरोना की जांच के लिए रविवार को पुलिसकर्मियों समेत 90 लोगों को नमूने लिए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों का शिविर लगाकर उपचार  किया गया। लक्षण दिखने पर उनके नमूने लिए गए हैं। 


संबंधित खबर- Corona in Agra: कोरोना संक्रमण से कमिश्नर के पिता की मौत, मां की हालत भी गंभीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें