फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Agra: होम आइसोलेशन में चिकित्सकीय सुविधा का शुल्क 600 रुपये प्रतिदिन

Sun, 02 Aug 2020 02:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों को ही मिलेगी यह सुविधा
  • होम आइसोलेशन के लिए मरीज को पंजीकरण कराना होगा
विज्ञापन
चिकित्साकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने होम आइसोलेशन के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसमें बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों को अलग कमरा और शौचालय होने पर ही आईएमए उसे होम आइसोलेशन के लिए चिकित्सकीय सुविधा देगा। इसके लिए प्रतिदिन 600 रुपये शुल्क तय किया है।

विज्ञापन


बिना लक्षण वाले संक्रमित मरीजों के लिए होम आइसोलेशन के लिए 10 दिन तय किए हैं। ऐसे में मरीज के घर आईएमए की टीम भौतिक निरीक्षण करेगी। शौचालय और अलग कमरे की व्यवस्था पर मरीज और एक परिजन को सावधानी और कैसे देखभाल करनी है, इसकी जानकारी देगी। 


मरीज को 10 दिन की फीस 6000 रुपये आईएमए के बैंक एकाउंट में जमा कराने होंगे। मरीज की हालत को देखते हुए जरूरत पड़ने पर होम आइसोलेशन के सात दिन और बढ़ाए जा सकते हैं। आईएमए आगरा के अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी ने बताया कि होम आइसोलेशन के लिए मरीज को पंजीकरण कराना होगा। उसे अपनी पॉजिटिव की रिपोर्ट और सीएमओ की ओर से संस्तुति पत्र भी देना होगा। 
विज्ञापन


डॉ. पचौरी ने बताया कि पल्स ऑक्सीमेट्री, थर्मामीटर, ब्लडप्रेशर मापक, मास्क और सैनिटाइजर की अलग से धनराशि देनी होगी। चिकित्सकीय जांच का भी अलग फीस रहेगी। होम आइसोलेशन की सुविधा लेने के इच्छुक मरीज 8218510087 और 7830067676 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

लक्षण आने पर अस्पतालों में शिफ्ट

होम आइसोलेशन में भर्ती आठ मरीजों को बुखार और सांस की तकलीफ होने पर अस्पतालों में शिफ्ट किया जा चुका है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि लक्षण आने पर ही मरीजों को कोविड अस्पतालों में भर्ती किया जाता है।

फोन से हो रही निगरानी

घरों में उपचार ले रहे संक्रमितों का हालचाल चिकित्सक फोन पर ले रहे हैं। कंट्रोल रूम से सुबह और शाम इन्हें फोन कर हालत पूछी जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने दवाएं, चेकअप किट व ट्रीटमेंट चार्ट मरीजों को समझा रखे हैं। संक्रमितों के घरों पर कोई पहरा नहीं है। डीएम ने बताया कि कंट्रोल रूम के अलावा एक टीम पांच मरीजों के घर जाकर उन्हें चेक करती रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें