फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Agra: ताजनगरी में 100वीं मौत, 37 नए मरीज बढ़े, 1841 पर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Sun, 02 Aug 2020 08:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा में अब तक 1841 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 1458 मरीज ठीक हो गए हैं। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस एक फिर कहर बरपाने लगा है। शनिवार को संक्रमति मृतकों का शतक हो गया। शाहगंज निवासी 50 वर्षीय कोरोना मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही 37 नए मरीज मिले। इससे अब कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1841 हो गया है।

विज्ञापन


शहर की दक्षिण विधानसभा सीट के भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने अपनी जांच लखनऊ समें कराई थी। उनकी पत्नी और दो बेटे शुक्रवार को संक्रमित मिले थे। तीनों लोग निजी अस्पताल में भर्ती हैं। 


संबंधित खबर: Corona In Agra: पत्नी और दो बेटों के बाद भाजपा विधायक भी संक्रमित, निजी अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि मृतक हृदय और सांस रोगी था। पहले उन्हें निमोनिया हुआ और फिर कोरोना संक्रमित होने के बाद वायरस फेफड़ों तक पहुंच गया। बोदला स्थित एक निजी अस्पताल से उन्हें 27 जुलाई को एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। शनिवार शाम को उपचार के दौरान मरीज की मृत्यु हो गई। 


जिलाधिकारी ने बताया कि 37 नए कोरोना मरीज और मिले हैं। अब संक्रमितों का आंकड़ा 1841 पर पहुंच गया है। इनके अलावा 15 नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब तक कुल 1458 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 

विज्ञापन

72 घंटे में मिले 111 नए मरीज

त्योहार पर कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है। बीते 72 घंटे में 111 नए मरीज बढ़ गए हैं। एक्टिव केस की संख्या 283 हो गई है। इनमें 88 संक्रमित होम आईसोलेशन में भर्ती हैं। डीएम ने बताया पिछले 24 घंटे में 2183 लोगों के सैंपल टेस्ट किए हैं। जिले में कुल 52942 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

93 कंटेनमेंट जोन एक्टिव

शहर और देहात में 93 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इन इलाकों से नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं। 238 कंटेनमेंट जोन बंद हो गए। मार्च से अब तक कुल 331 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें