फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Agra: ताजनगरी में सात हजार पार हुआ आकंड़ा, 423 सक्रिय मरीज

Mon, 26 Oct 2020 12:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में 35 नए मरीज और मिलने से रविवार को संक्रमितों का आंकड़ा सात हजार पार कर गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया 142 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। कुल संक्रमितों की संख्या 7015 है।
विज्ञापन



उपचार के बाद 6450 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 423 मरीज उपचाराधीन हैं। जिले में 2.52 लाख से अधिक लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 91.95% है।


एसएन के जूनियर डॉक्टर सहित 35 और संक्रमित
एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर, टेलीकॉम ऑफिसर और नौ साल के बच्चे समेत कोरोना वायरस के 35 नए मरीज मिले हैं।  एलाइंस शेल्टर अपार्टमेंट में भाई-बहन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी उम्र 15 और 17 साल है। तुलसी विहार दयालबाग, विमल वाटिका कर्मयोगी, भरतपुर हाउस, ट्रांस यमुना कॉलोनी में एक ही परिवार के दो-दो लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन



पुष्पदीप बोदला, नयाबांस लोहामंडी, खंदारी, सदरभट्टी, शास्त्रीपुरम, शाहगंज, कालिंदी विहार यमुनापार, ताजगंज, गैलाना रोड सिकंदरा, नगला रामबल, लॉयर्स कॉलोनी, कमला नगर, दयालबाग, गैलाना, मानस नगर, नेहरू नगर, पाय चौकी, इंजीनियर्स कॉलोनी, रायभा में भी कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें