कासगंज। जनपद में रविवार को दो महिलाओं की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। महामारी से अब तक 121 मौतें हो चुकी हैं। लगातार हो रही मौतों से लोगों में खौफ है।
नगर की स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी तुलसा देवी (70) पत्नी विजय कुमार का मिशन अस्पताल में लगभग एक पखवाड़े से इलाज चल रहा था। चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। रविवार को सुबह के समय उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं सोरों के ताखरू निवासी पप्पी (40) पत्नी राकेश को एक सप्ताह से कोरोना के लक्षण थे।
निजी चिकित्सक के इलाज से राहत नहीं मिली तो उनकी कोरोना जांच कराई गई। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
जिला मेें रविवार को दो महिलाओं की कोरोना से मौत हुई है। इनमें से एक महिला जिला अस्पताल में तथा एक महिला की मिशन अस्पताल में मौत हुई। - डॉ. अनिल कुमार सीएमओ