फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू: आठ बजते ही पुलिस ने बंद कराए बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दो दिवसीय कोरोना कर्फ्यू की शुक्रवार रात आठ बजे से शुरुआत हो गई। पुलिसकर्मियों ने सख्ती के साथ बाजार बंद कराए। इस बीच कुछ दुकानदार समय से पहले खुद ही दुकानें बंद करके घर चले गए।
विज्ञापन

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सरकार ने शुक्रवार शाम आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया है। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने शासन के आदेश का पालन करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। शुक्रवार शाम साढ़े सात बजते ही पुलिसकर्मियों ने बाजार बंद कराना शुरू कर दिया। शहर से लेकर कस्बों में सायरन बजाते हुए पुलिस के वाहन दौड़ने लगे। इस बीच कुछ दुकानदार ऐसे भी थे जिन्होंने शाम सात बजे ही दुकानों को बंद किया और घर चले गए।
----
दिन में खरीदारी को उमड़े लोग
शुक्रवार को दिनभर बाजार में भीड़ रही। लोगों ने बाजार में जरूरत के चीजों को खरीदा। सब्जी मंडी के साथ ही किराना बाजार में ज्यादा भीड़ रही। शाम होते-होते इन बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

----
जगह-जगह लगाए बैरियर
कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए जिले की सीमाओं के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने बैरियर लगाए हैं। इस बीच आने-जाने वालों से कोरोना कर्फ्यू के बीच बाजार निकलने का कारण पूछा गया। उचित कारण होने पर ही उन्हें आगे जाने दिया गया।
विज्ञापन

-----
वर्जन
कोरोना संक्रमण से लड़ाई हम सभी को मिलकर लड़नी है। सभी लोग सरकार की ओर से लागू कोरोना कर्फ्यू का पालन करें। घर में सुरक्षित रहें।
महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम।

बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़- फोटो : MAINPURI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें