-वाहन न मिलने से मैनपुरी से भोगांव के लिए पैदल जाता एक यात्री
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में 35 घंटे के कोरोना कर्फ्यू में सबकुछ बंद रहा। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। नवरात्र के बाद भी मंदिर वीरान रहे। पुलिसकर्मी जिलेभर में गश्त करते रहे। बिना वजह घर से बाहर घूम रहे लोग पुलिसकर्मियों के निशाने पर रहे। कार्रवाई की चेतावनी देकर ऐसे लोगों को पुलिसकर्मियों ने उनके घर भेजा।
कोरोना कर्फ्यू तो शनिवार की शाम आठ बजे से जिले में लागू हो गया था। रविवार की सुबह टहलने के लिए भी लोग घरों से बाहर नहीं निकले। बाजारों में दुकानें बंद रहीं। मतदान प्रक्रिया के चलते पुलिस का बंदोबस्त लॉकडाउन जैसा तो नहीं था लेकिन फिर भी कई पुलिसकर्मी घूमते नजर आए। नौ बजे के बाद चुनाव ड्यूटी में लगे लोगों को अपनी ड्यूटी के लिए संबंधित स्थानों पर जाता हुआ देखा गया।
-----
बाहर से आए यात्री वाहन का करते रहे इंतजार
35 घंटे के कोरोना कर्फ्यू के बीच सड़कों पर पूरी तरह से वाहनों को आवागमन बंद नजर आया। चुनाव ड्यूटी के चलते रोडवेज बसों की भी संख्या कम रही। बाहर से आए लोग अपने गंतव्य तक जाने के लिए वाहनों के लिए भटकते रहे। कुछ लोगों ने तो अपना सामान सिर पर रखकर पैदल ही यात्रा करना शुरू कर दिया।
ईशन नदी पुल पर वाहनों को इंतजार करते यात्री- फोटो : MAINPURI
-कोरोना कर्फ्यू : आम दिनों में ईशन नदी तिराहे पर वाहनों और लोगों के आवागमन के कारण यहां भीड़ रहती ह?- फोटो : MAINPURI
-किशनी में मुख्य सड़क पर कोरोना कफ्र्यू के कारण पसरा सन्नाटा- फोटो : MAINPURI
भोगांव में कोरोना कफ्र्यू के चलते लोगों को रोककर जानकारी लेती पुलिस- फोटो : MAINPURI
-शहर के घंटाघर स्थित मुख्य बाजार में पसरा सन्नाटा- फोटो : MAINPURI
-कोरोना कफ्र्यू के चलते शहर के लेनगंज में पसरा सन्नाटा- फोटो : MAINPURI