फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 लाख की आबादी के लिए मात्र 98 बेड की है व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं इलाज के इंतजाम नकाफी हैं। 21 लाख की आबादी वाले जिले में कोरोना संक्रमितों के लिए मात्र 98 बेड की व्यवस्था है। ऐसे में बड़ी संख्या में संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। बड़ी संख्या में संक्रमित महानगरों के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के उपचार की यदि बात करें तो जिला अस्पताल परिसर में बंद पड़े पुराने महिला अस्पताल में कोविड लेवल टू अस्पताल बनाया गया है। यहां 98 बेड की व्यवस्था। वहीं गंभीर मरीजों के उपचार के लिए 25 वेंटीलेटर भी उपलब्ध हैं, लेकिन अभी छह वेंटीलेटर ही सक्रिय हैं। यहां आने वाले मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। जिले में हर रोज औसतन डेढ़ सौ से तीन सौ मरीज संक्रमित निकल रहे हैं, जिसमें से मात्र आठ से 10 मरीजों को ही कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। शेष मरीजों को होम आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें