दयालबाग व कमला नगर हॉटस्पॉट
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को जिले में हाई अलर्ट घोषित किया जा सकता है। शासन से निर्देशों का इंतजार है। उन्होंने बताया कि दयालबाग और कमला नगर फिर से हॉटस्पॉट बन गए हैं। यहां पिछले सात दिन में 10 से अधिक नए मरीज मिल चुके हैं। इन हॉटस्पॉट में दोबारा से कन्टेन्मेंट जोन बनाए जा सकते हैं।
संपर्क में आए 56 की जांच
शनिवार को मिले छह मरीजों के संपर्क में आए 56 लोगों की जांच के लिए सैंपल भरे गए हैं। इनकी रिपोर्ट मंगलवार तक आ सकती है। वहीं, रविवार को मिले 15 नए मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच के लिए सोमवार को टीम जाएगी। सीएमओ ने बताया कि सभी मरीजों में कोरोना वायरस के वैरिएंट की जांच के लिए सोमवार शाम को सैंपल जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजे जाएंगे।
मास्क लगा रहे, न उचित दूरी
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए सभी प्रतिबंध राज्य सरकार ने हटा लिए हैं। इसके बाद से शहर में सावर्जनिक स्थानों पर लोग न मास्क लगा रहे, न उचित दूरी का पालन कर रहे। कोरोना संक्रमण को लेकर ये लापरवाही भारी पढ़ सकती है। सीएमओ का कहना है कि लोगों ने यदि आदत नहीं सुधरी तो वह संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।