फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अपहरण करके हत्या करने वाला दोषी करार

Fri, 16 May 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र में 14 साल पहले युवक का अपहरण कर हत्या करने का आरोपी एफटीसी-2 जज कुलदीप सिंह से दोषी करार दिया गया है। कोर्ट ने सजा के लिए 19 मई नियत की है।
विज्ञापन

थाना कुर्रा के गांव मोहनपुर के रहने वाले श्याम सिंह का 25 अगस्त 2011 को अपहरण करके हत्या कर दी गई थी। शव को नहर में फेंक दिया गया था। श्याम सिंह के चाचा अजमेर सिंह ने गांव के ही रहने वाले गौरव, रमेश चंद्र, राजन सिंह, कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चारों के खिलाफ चार्जशीट भेजी थी। मुकदमे में गौरव की फाइल अलग कर दी गई थी। इसकी सुनवाई एफटीसी-2 कोर्ट में हुई। गवाही व साक्ष्यों के आधार पर गौरव को श्याम सिंह की अपहरण करके हत्या करने का दोषी पाया गया। उसे पुलिस हिरासत में जेल भेजा गया। कोर्ट ने सजा सुनाने के लिए 19 मई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें