फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन हजार के लिए छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या, लाश बक्से में बंदकर भाग गया था आरोपी; दोषी को 10 साल कारावास

Mon, 11 May 2026 10:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर माैत के घाट उतार दिया था। मामले में कोर्ट ने आरोपी भाई को 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माना भी लगाया है।  
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोरी के शक में छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में गांव नगला खुशयाली निवासी पवन को अदालत ने दोषी ठहराया। उसे एडीजे-10 प्रदीप कुमार ने 10 साल कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 5000 रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन


थाना अछनेरा में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रोगन सिंह ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि उनके घर से 3000 रुपये चोरी हो गए थे। बड़े बेटे पवन ने छोटे बेटे शिवम पर शक जताया तो दोनों में विवाद हो गया। 20 मई 2021 को पवन ने चोरी के शक में शिवम की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को बक्से में बंद कर पवन घर से भाग गया था।

पुलिस ने घटना के दो दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। अदालत में पेश कर उसे जेल भेजा गया। 18 जून 2021 को विवेचक ने विवेचना कर आरोपपत्र अदालत में पेश किया था। कोर्ट ने पवन को गैर इरादतन हत्या का दोषी माना।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें