फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः कंट्रोल रूम में तैनात लिपिक कोरोना से मुक्त, अब तक 40 हुए ठीक

Sun, 03 May 2020 05:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद पुलिस ने सील किए एरिया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुहागनगरी में कोरोना के मरीजों का तेजी से बढ़ना चिंता का कारण बना है। लेकिन मरीजों का ठीक होना सहूलियत दे रहा है। कंट्रोल रूम पर तैनात लिपिक ने 15 दिनों में ही कोरोना से जंग जीत ली है।
विज्ञापन


वहीं, हॉटस्पॉट इलाके के चार और मरीज कोरोना से मुक्त हो गए हैं। यानि कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या जनपद में 40 हो गई है। इनको आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी देकर होम क्वारंटीन किया गया।

कलक्ट्रेट पर कंट्रोल रूम में तैनात लिपिक के कोरोना संक्रमण होने के बाद पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया था। 13 अप्रैल को लिपिक को क्वारंटीन किया था और 17 अप्रैल को लिपिक की कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आई थी। इसके बाद कंट्रोल रूम दूसरे स्थान पर बनाया गया था। के लिए क्वारंटीन में रखा जाएगा।
विज्ञापन

लिपिक के संपर्क में आए 57 लोगों की जांच कराई थी। इसमें अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल थे। हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब कंट्रोल रूम में तैनात रहे लिपिक भी ठीक होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

उन्हें एफएच मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई है। इधर, हापुड़ के रहने वाले एक जमाती भी ठीक हो गए हैं। राही नगर के दो और शीशग्रान क्षेत्र का रहने वाला 30 वर्षीय युवक ने भी कोरोना को पराजित कर दिया है।

स्टेशन रोड का एक मरीज भी कोरोना से जीत आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके दीक्षित ने इन सभी मरीजों के ठीक होने की पुष्टि की है। इनको घर पर ही 14 दिन तक
विज्ञापन

1559 लोगों की अब तक हो चुकी है जांच
जनपद में अब तक 1559 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इसमें 1185 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसमें 139 मरीज आ चुके हैं। 235 मरीजों की रिपोर्ट आना शेष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें