फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर मेला की ठेकेदार ने काटी बिजली, अंधेरे में डूबा बाजार

विज्ञापन
बटेश्वर मेला. के. बाजार मे दुकानदार बिजली कट जाने पर मोबाइल की टार्च से काम चलाते हुए बटेश्वर
विज्ञापन
बटेश्वर। बटेश्वर लोक मेले का शनिवार को औपचारिक समापन होते ही रविवार सुबह बिजली ठेकेदार ने पूरे मेला परिसर की विद्युत आपूर्ति ठप कर दी। अचानक बत्ती गुल होने से सैकड़ों दुकानदार मोबाइल और टाॅर्च की रोशनी के दुकानदारी करने को मजबूर नजर आए।
विज्ञापन

मेले में प्रसाद की दुकान लगाने वाले फिरोजाबाद के शमशेर बहादुर ने आरोप लगाया बिजली ठेकेदार की लापरवाही मेले की शुरुआत से ही भारी पड़ी। पशु मेले के दौरान भी पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने से असुरक्षित महसूस कर रहे कई पशु व्यापारी समय से पहले ही मेला छोड़कर चले गए थे। मेले में प्रकाश व्यवस्था का सरकारी ठेका होने के बावजूद ठेकेदार ने मनमानी की। वहीं मेले में खिलाैनों की दुकान लगाने वाले गोबर चाैकी आगरा रहीसपाल ने आरोप लगाया दुकानदारों से महज एक एलईडी बल्ब जलाने के बदले 500 से 1,000 रुपये तक की अवैध वसूली की गई। रविवार सुबह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह काट दिए जाने के बाद दुकानदार पांच किलो के छोटे गैस सिलेंडर, चार्जिंग बल्ब, सौर ऊर्जा प्लेटों और मोबाइल की टॉर्च के सहारे अपना सामान बेचने को विवश हैं। बिजली के अलावा जिला पंचायत के वाहन पार्किंग बैरियरों पर भी श्रद्धालुओं से निर्धारित शुल्क से अधिक और मनमानी वसूली की गई। दुकानदारों ने जिलाधिकारी से बिजली और पार्किंग ठेकेदारों की जांच कराकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

बटेश्वर मेला में जिला पंचायत की ओर से बिजली, पानी और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं 11 नवंबर से 28 नवंबर तक ही निर्धारित थीं। शनिवार को मेला के औपचारिक समापन के बाद अब जिला पंचायत की कोई व्यवस्था लागू नहीं है।-मासूम रजा, मेला अधिकारी जिला पंचायत, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें