फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संविदा सफाई कर्मी का 6 माह से नही मिला मानदेय

Fri, 09 May 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
एडीएम को ज्ञापन सौंपते स्थानीय निकाय मजदूर संघ के सदस्य।
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका संविदा कर्मी का 6 माह से मानदेय नही मिला है। स्थानीय निकाय मजदूर संघ पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उसका मानदेय दिलाए जाने व अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की है। निकाय संघ जिलाध्यक्ष सोनू भंडारी ने कहा कि संविदा कर्मी कुसुमा देवी 2006 से नगर पालिका में पद पर कार्यरत है। उनका आरोप 6 माह से नगर पालिका ने इनका मानदेयरोका रखा है। कर्मी के पति सुखराम का अध्यक्ष के पति से विवाद होने पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने महिला कर्मी का मानदेय दिलाए जाने की मांग की। बैकलॉग सफाई कर्मचारियों से पिछली हड़ताल में अधिशासी अधिकारी ने उनके मूल पद पर भेजने का आश्वासन दिया था, लेकिन उन्हें मूल पद पर नहीं भेजा ठेका कर्मचारियों का तीन माह का मानदेय और दो साल का ईपीएफ दिलाया जाने की मांग की। स्थाई कर्मचारियों का बोनस व संविदा कर्मचारियों की डीए की किस्त का भुगतान किया जाए। समस्याओं के समाधान न होने पर प्रदर्शन व हड़ताल की चेतावनी दी। इस दौरान मुकेश वाल्मीकि, राजकपूर वाल्मीकि, मोहित तेजधारी, सुखराम, कुसुमा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें