फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जेई बनकर अवैध वसूली करता है संविदाकर्मी

Sun, 23 Feb 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बरनाहल विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। ग्रामीणों ने संविदाकर्मी पर जेई बनकर अवैध वसूली और अभद्रता का आरोप लगाते हुए विद्युत उपकेंद्र बरनाहल पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जांच कराकर संविदा कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि बरनाहल उपकेंद्र पर तैनात एक संविदाकर्मी खुद को जेई बताकर चोरी से वीडियो बनाने के बाद एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देकर पैसे की मांग करता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संविदाकर्मी द्वारा उपभोक्ताओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया जाता है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण उपखंड तृतीय बरनाहल से जांच कराकर संविदाकर्मी के स्थानांतरण की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में बाबूलाल, बालकराम, धर्मवीर, प्रदीप, रजनेश, अंकुर आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें