फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिजली ठीक करते समय करंट से संविदाकर्मी की माैत, हंगामा

Sat, 13 Jun 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
इरादतनगर(आगरा)। पोल पर चढ़कर बिजली का तार ठीक कर रहे संविदाकर्मी सत्यवीर कुशवाहा की करंट लगने से मौत हो गई। वह आंधी के दौरान खराब हुई विद्युत आपूर्ति को सुधारने शुक्रवार को गांव पनौता पहुंचे थे। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए सैंया-इरादत नगर मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

इरादतनगर कस्बे के विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बृहस्पतिवार रात आंधी आने पर विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। परिजन ने बताया कि उपकेंद्र पर गांव भिड़ावली निवासी सत्यवीर कुशवाहा संविदा कर्मी के रूप में काफी समय से कार्य कर रहे थे। विभागीय अधिकारियों के कहने पर सत्यवीर शुक्रवार को गांव पनौता का शटडाउन लेकर बिजली को ठीक करने के लिए गए थे। पोल पर चढ़कर बिजली के तारों को ठीक करते समय उन्हें करंट लग गया। गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए। परिजन ने आरोप लगाया कि एसडीओ शमसाबाद और जेई इरादतनगर को फोन किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर रात में काफी संख्या में ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। सैंया-इरादतनगर मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर थाना इरादतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें