फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वेतन के लिए संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Fri, 22 May 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो।मानदेय न मिलने धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी, विरोध प्रदर्शन करते हुए
विज्ञापन
फतेहाबाद। दो माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद के स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। धरने में संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, डॉ. मित्राभूषण, डॉ. जूही हसन, डॉ. पवन कुमार, डॉ. आशा सिंह, सौरव कुलश्रेष्ठ व पवन कुमार, डॉ राखी, डॉ दीपिका सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सैंया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संविदाकर्मी हड़ताल पर रहे। आशाएं व संगिनियों ने सीएचसी पर धरना दिया। हड़ताल में डाॅ. सिद्धार्थ, डाॅ. सौरव, सोनू बाथम, डाॅ. इस्माइल, रविकांत, देवेंद्र श्रीवास्तव, अनामिका शर्मा, अमन शर्मा शामिल रहे। पिनाहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा कर्मियों ने कार्य का बहिष्कार कर धरना दिया। धरने के दौरान जिला अध्यक्ष अनीता देवी, भारती शर्मा, रजनी शर्मा, नीलम यादव, रीना, सुमन संगिनी मौजूद रहे। खेरागढ़ सीएचसी परिसर में संविदा कर्मियों ने धरना देकर विरोध जताया। इस दौरान डाॅ. नीतू खन्ना, डॉ. संगीता चतुर्वेदी, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. प्रियंका, डॉ. महेश कुमार, राजेश सिकरवार, संजीव कुमार, लाभांश माैजूद रहे। बाह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को ऑनलाइन काम बंद कर दिया। हालांकि ऑफलाइन काम जारी रखा। विरोध दर्ज कराने वालों में धीरज सविता, वीरेन्द्र कुशवाह, राजवीर सिंह, गौरव भदौरिया, शाहरुख अली, जितेन्द्र सिंह, सलमान, मीनेश कुमारी, पूजा रानी, प्रीती पवार, रीता, अंकिता पाल, प्रियंका राना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें