फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन से बाहर की ही खुल सकेंगी दुकानें-एसडीएम

विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में व्यापारियों ने पूरा बाजार खोलने की मांग की। इस पर एसडीएम शिव कुमार सिंह ने कंटेनमेंट जोन से बाहर की ही दुकानें खोलने की बात कही। कंटेनमेंट जोन की दुकानों को किसी भी स्थिति में खोलने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल मिश्रा गुट शम्मी कपूर गुप्ता ने कहा कि लॉकडाउन में व्यापार पहले से ही प्रभावित था। अब पर्व के समय भी दुकानें न खुलने से व्यापार प्रभावित हो रहा है।

नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल कंछल गुट विशाल बाबू गुप्ता ने पूरा बाजार खोला जाए, जिससे व्यापारी पर्व पर बिक्री कर सकें। इस पर एसडीएम ने कहा कि कंटेनमेंट जोन से बाहर के बाजार खोले जा सकेंगे। कंटेनमेंट जोन में भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी। लोग नियमों का पालन करें।
विज्ञापन


सीओ गवेंद्र पाल सिंह गौतम, ईओ जितेंद्र सिंह ने भी लोगों से सहयोग करने की बात कही। इस दौरान सुनील चौधरी, सुधीर बाबू गुप्ता, वेदप्रकाश गुप्ता, डा. यादवेंद्र लोधी, सतीश राठौर, बिंदू राठौर, अमित गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें