सात ब्लॉक में स्थिति ज्यादा खराब
फतेहपुर सीकरी, अछनेरा, अकोला, बिचपुरी, बरौली अहीर, खंदौली, एत्मादपुर की स्थिति ज्यादा खराब है। इन ब्लॉक के पानी में फ्लोराइड की मात्रा सामान्य से डेढ़ गुना से दोगुना पाई गई।
- 200 गांवों में की गई है जांच
- 11 महीनों में लिए गए नमूने
- 3500 नमूनों की जांच की गई
- 80 फीसदी में फ्लोराइड ज्यादा
पचगई में विकलांग हो रहे लोग
ग्वालियर रोड स्थित पट्टी पचगई और पचगई खेड़ा गांवों में फ्लोराइड की मात्रा सामान्य से कई गुना ज्यादा है। यहां पिछले 15 सालों से इस पानी के प्रयोग के कारण लोगों की हड्डियां खराब हो रही हैं। कई लोगों को हाथ और पैर मुड़ गए हैं। चलना-फिरना तक मुश्किल हो गया। इसके बाद जल निगम ने इसी साल पानी की टंकी बनवाई है। इसमें शोधन के बाद पानी की सप्लाई होगी।