फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: फतेहाबाद के गांव सांकुरी के जंगल में पकड़ा गया गोवंश से भरा कंटेनर, 83 गाय और बछड़े कराए मुक्त

Wed, 07 May 2025 12:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहाबाद के गांव सांकुरी के जंगल मे हिंदूवादियों ने गोवंशो से भरे कंटेनर को पकड़ लिया। इसमें से 83 गोवंशों को मुक्त कराया गया।  40 गोवंश को जंगल मे छोड़ा गया है। वहीं 43 को कौलारा कलां गोशाला भेजा गया है।
 
विज्ञापन
गांव सांकुरी के जंगल में पकड़ा गया गोवंश से भरा कंटेनर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की तहसील फतेहाबाद क्षेत्र के गांव सांकुरी कलां के जंगल में गोवंशों को कंटेनर में भर कर ले जाने की सूचना पर हिंदूवादियों  ने घेराबंदी कर ली। इस दौरान कंटेनर को पकड़ लिया। कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। कंटेनर से 83 गोवंशों को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक रात्रि 12:30 बजे की करीब हिंदूवादियों को सूचना मिली थी सांकुरी कलां  के जंगल में कुछ लोग कंटेनर में गोवंशों को भरकर ले जा रहे हैं। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और हिंदूवादियों के द्वारा घेराबंदी की गई। गोवंश को भरकर ले जा रहे लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक  फतेहाबाद डीपी तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कंटेनर से गोवंश को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों के द्वारा 40 गोवंशों को जंगल में छुड़वा दिया। इसके साथ ही 43 गौवंश को कौलारा कलां गोशाला में भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें