फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिवर्धक दवा खाकर दरिंदगी: होटल में प्रेमिका के साथ घिनौना काम, हो गई मौत; साथ देने वाला दोस्त भी गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2026 07:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

शिकोहाबाद के होटल में 26 अगस्त को युवती से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी प्रेमी नितिन यादव पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि अभिषेक की तलाश में दिल्ली-एनसीआर समेत कई जिलों में दबिश दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में मुख्य आरोपी का दोस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम से शिकोहाबाद आई युवती के साथ होटल में दुष्कर्म और हत्या के सनसनीखेज मामले में शिकोहाबाद थाना पुलिस ने भागे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन


 

थाना नसीरपुर क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती के साथ बीती 26 अगस्त की रात हाईवे किनारे स्थित एक होटल में दुष्कर्म की वारदात हुई थी। युवती के प्रेमी ने शक्तिवर्धक दवाएं खाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और विरोध करने पर सिर दीवार में मारकर हत्या कर दी थी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना शिकोहाबाद में मुख्य आरोपी प्रेमी नितिन यादव उर्फ राहुल निवासी विजेंद्र कॉलोनी, शिकोहाबाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने मुख्य आरोपी को वारदात के कुछ ही घंटों बाद निजी अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में शामिल दूसरे आरोपी अभिषेक निवासी नगला सलेमपुर, थाना नगला खंगर की तलाश में पुलिस टीम लगातार जुटी हुई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए फिरोजाबाद के अलावा आगरा, मैनपुरी, मथुरा और दिल्ली-एनसीआर में कई ठिकानों पर दबिश दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी अभिषेक को डाहिनी पुलिया से आटेपुर रोड के मध्य घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। शिकोहाबाद थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा ने बताया कि घटना के बाद से फरार चल रहे दूसरे आरोपी अभिषेक को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें