फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क पर पिलर का निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
सड़क पर निर्माण रुकवाने पहुंचा नगर निगम का टास्क फ़ोर्स
विज्ञापन
आगरा। भगवान टॉकीज के पास सड़क पर खुदाई कर पिलर बनाने की कोशिश को नगर निगम की टास्क फोर्स ने रोक दिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया और निर्माण में प्रयुक्त औजार भी जब्त कर लिए।
विज्ञापन

नगर निगम को शिकायत मिली थी कि किरन कॉम्पलेक्स के पास गली में भवन के छज्जे को सपोर्ट देने के लिए दीपक गुप्ता सड़क पर पिलर बना रहे हैं। अवर अभियंता मुकेश कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने मजदूरों को हटाकर खुदाई और निर्माण कार्य में इस्तेमाल तसले, फावड़े सहित अन्य सामान जब्त कर लिया। अधिकारियों ने दोबारा निर्माण कराने पर विधिक कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें