फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गलियों का निर्माण शुरू, जलभराव से मिलेगी निजात

Wed, 20 Nov 2024 05:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। कस्बे के कई मोहल्लों में लंबे समय से बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या रहती है। यह समस्या जल्द दूर होगी। नगर पंचायत ने नीची गलियों का निर्माण शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

मोहल्लों में इंटरलॉकिंग नीची गलियों को ऊंचा कर नगर पंचायत सीसी रोड बना रही है। प्राचीन हनुमान गढ़ी के पास मोहल्ला गांधी नगर में गलियों को ऊंचा करने के बाद सीसी निर्माण शुरू कर दिया गया है। यहां के सभासद अवधेश कश्यप ने बताया कि नगर पंचायत विकास कार्य लगातार करा रही है, लेकिन कुछ स्थानीय लोग ही विकास कार्यों में अवरोध पैदा करने लगते हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बताया कि जो भी गलियां नीची हैं, उन्हें ऊंचा कराकर सीसी निर्माण कराए जाने की कार्ययोजना बनाई गई थी। इस पर काम शुरू करा दिया गया है। अगली बरसात में कहीं जलभराव की समस्या नहीं दिखेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें