फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नदरई के रेलवे अंडरपास का निर्माण अधूरा

Sun, 04 May 2025 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
नदरई रेलवे अंडरपास पर शुक्रवार को जलभराव के बीच से होकर गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। नदरई में एटा मार्ग पर रेलवे द्वारा बनाए जा रहे अंडरपास के निर्माण का कार्य अधूरा है। बारिश होने की स्थिति में इसमें जलभराव होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। नदरई में अंडरपास का निर्माण 2023 से चल रहा है। दो साल बाद भी निर्माण पूरा नही हो पाया है। इस अंडरपास से मिरहची,एटा, अवागढ़, टूंडला, आगरा, फिरोजाबाद, और बदायूं, बरेली, उत्तराखंड की ओर से लोगों का आवागमन होता है। बारिश होने पर इसमें जलभराव हो जाता है। स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार, रमेश चंद्र, अमरनाथ, जसवंत आयान ने बताया कि अंडरपास में पानी भर जाने से जगह-जगह से गिट्टियां उखड़ गई है। इससे मार्ग में गहरे गड्ढे हो गए। दुपहिया वाहन और ई-रिक्शा पलटने से सवारियां चोटिल होती हैं। पैदल आने-जाने में परेशानी होती है। अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने जिला प्रशासन से अंडरपास शीघ्र बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें