फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: दूसरे कॉरिडोर के लिए गर्डर बनाना हुए शुरू, जून तक आरबीएस स्टेशन के लिए मेट्रो चलाने का लक्ष्य

Tue, 18 Feb 2025 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मेट्रो के लिए अब एक साथ 17 स्टेशनों के लिए गर्डर बन रहे हैं। जून तक आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो चलाने का लक्ष्य है।
 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर के लिए भी यू-गर्डर बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। डौकी में इसका उद्घाटन किया गया। इससे एलिवेटेड ट्रैक बनाने में तेजी आएगी। जून तक आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो चलाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि पहले कॉरिडोर में आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा एलिवेटेड स्टेशन हैं। इसके लिए रुनकता में कास्टिंग यार्ड में गर्डर बनाने का कार्य चल रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की अनुमति देर से मिलने के कारण इसका कार्य पिछड़ गया था। रुनकता में कॉस्टिंग यार्ड में गर्डर बनाने का कार्य बीते साल ही शुरू हो गया था। इसके लिए गर्डर बनकर तैयार हो गए हैं।

मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर पूरा ही एलिवेटेड है। यह आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। इसमें 14 स्टेशन हैं। इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। इसके लिए गर्डर बनाने के लिए डौकी में प्लांट लगाया गया है। इनमें 28 मीटर लंबे यू-गर्डर बनाकर स्टॉक कर लिया जाएगा। पिलर बनने के बाद क्रेन की मदद से इनको पिलर पर रखते हुए ट्रैक बनाएंगे। इससे निर्माण में तेजी आएगी और यातायात भी नहीं रोकना पड़ेगा।
विज्ञापन


आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक करीब 15 किमी की दूरी है और इसमें 940 गर्डर उपयोग में आएंगे। इनका वजन करीब 165 टन है। पहला कॉरिडोर में मन:कामेश्वर से आरबीएस स्टेशन तक ट्रेन चलाने का जून तक का लक्ष्य रखा है। दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक 24 महीने में निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें