फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पुलिया का निर्माण बना आफत, लोहामंडी-जयपुर हाउस मार्ग हुआ बंद; गलियों में भी फंसे रहे लोग

Wed, 22 Jan 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

लोहामंडी-जयपुर हाउस मार्ग पुलिया निर्माण के चलते बंद हो गया है। ऐसे में इस मार्ग को जोड़ने के लिए वैकल्पिक गलियों में लोग जाम में फंस रहे हैं। इतना ही नहीं ये मार्ग बंद होने से व्यापारी भी परेशान हैं। 
 
विज्ञापन
पुलिस निर्माण के दौरान लगा जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के लोहामंडी चौराहा-जयपुर हाउस मार्ग स्थित 65 वर्ष पुरानी पुलिया के चौड़ीकरण का काम मंगलवार से शुरू हो गया। यातायात पुलिस ने जयपुर हाउस और कोठी मीना बाजार की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला। इससे तोता का ताल, कोठी मीना बाजार, सेंट जोंस एवं जगदीशपुरा से लोहामंडी चौराहे की ओर आने वाले वाहन जाम में फंसे रहे। गलियों में जाम लग गया। 
विज्ञापन


दिनभर वाहनों की कतार लगी रही। यातायात पुलिस का कहना है कि दो दिन में एक लेन खोल दी जाएगी। लोहामंडी-जयपुर हाउस मार्ग पर थाने के बराबर में बनी पुलिया संकरी थी। जाम के हालात रहते थे। लोहामंडी चाैराहे को आदर्श चाैराहा बनाने के लिए चिह्नित किया गया। ऐसे में इस पुलिया को भी चौड़ा किया जा रहा है। सोमवार को रास्ता रोक दिया गया था। मंगलवार से कार्य शुरू हुआ।

 

वाहनों को परिवर्तित मार्ग से निकाला गया। इसके लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। लेकिन लोगों को राहत नहीं मिल सकी। सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक वाहनों की कतार लगी रही। तोता का ताल की तरफ से आने वाले वाहन जगदीशपुरा की तरफ से निकल रहे थे। इससे इस मार्ग पर वाहन फंस गए। सेंट जोंस की तरफ से भी वाहन निकल रहे थे, तो यहां पर भी जाम लगा रहा। नगर निगम के कू़ड़ा ढोने वाले डंपर एवं ट्रैक्टर-ट्रालियों के चलते तोता का ताल की ओर से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक वाहनों की कतार लगी रही।


 

दुकानदार परेशान, व्यापार हो गया ठप
जिस स्थान पर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है, वहां पर मां दुर्गा कांप्लेक्स है। इसमें 12 से अधिक दुकानें हैं। पुलिया बनने से रास्ता बंद हो गया है। इससे दुकानों पर ग्राहक नहीं आ रहे हैं। इससे दुकानदार परेशान हैं। इलेक्ट्राॅनिक व्यापारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शादी के सीजन में ज्यादा बिक्री होती है। मगर, पुलिया निर्माण से व्यापार ठप हो गया है। ग्राहक नहीं आ रहे हैं। इसका कोई समय भी निश्चित नहीं है। पेंट व्यापारी प्रमोद कुमार गोयल ने भी यही बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिया का निर्माण जब तक पूरा नहीं हो जाता, उन्हें तब तक परेशानी झेलनी होगी। एक दिन में ही ग्राहक नहीं आ रहे हैं।

 
विज्ञापन

गलियों में भी फंस गए वाहन
- जयपुर हाउस की ओर से आने वाले लोग राज नगर की संकरी गली से होते हुए लोहामंडी की तरफ निकल रहे थे। इससे गलियों में वाहन फंस गए।
- लोहामंडी से थाना जगदीशपुरा से पहले गली और किशोर पुरा से वाहन निकल रहे थे। इससे भी यहां पर लाइन लग गई।
- किदवई पार्क से लोहामंडी की तरफ जाने वाले रास्ते पर दुकानों के बाहर खुदाई से दिक्कत हुई।
- तोता का ताल पर दोपहर में वाहनों का दबाव बढ़ने पर लाइन लगी, जिससे यातायात पुलिस कर्मियों ने कुछ ही दूर में दूर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें