फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शमसाबाद सड़क से कावेरी विहार तक सीसी सड़क निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शमसाबाद सड़क से कावेरी विहार फेस-2 तक वर्षों से नारकीय स्थिति झेल रहे हजारों लोगों को राहत मिलेगी। नगर निगम ने इस मार्ग पर 10 लाख रुपये की लागत से मंगलवार से सीसी सड़क निर्माण शुरू करा दिया है। लंबे समय से उपेक्षित यह उबड़-खाबड़ रास्ता अब जल्द ही चकाचक नजर आएगा।
विज्ञापन

दरअसल, कृष्णापुरी, पावनधाम, चमरौली और रश्मि विहार के निवासियों को इस जर्जर सड़क के कारण आवाजाही में भारी मुसीबत होती थी। क्षेत्रीय पार्षद दीपक वर्मा ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के समक्ष प्रस्ताव रखकर क्षेत्रवासियों की पीड़ा उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें