फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अहारन-टेहू मार्ग का निर्माण शुरू, मिलेगी राहत

Mon, 02 Nov 2026 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन। क्षेत्र में अहारन से टेहू तक जाने वाली 4 किलोमीटर सड़क का नवीनीकरण और चौड़ीकरण कार्य शुरू हो गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और एत्मादपुर के भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने करीब 3 महीने पहले ही कार्य का शुभारंभ किया था। हालांकि, बारिश के कारण काम निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सका था। अब मौसम अनुकूल होने से निर्माण कार्य ने गति पकड़ी है। अहारन से टेहू तक का यह मार्ग आसपास के गांवों के लोगों के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है। सड़क के नवीनीकरण और चौड़ीकरण से सल्लगढ़ी, आलगढ़ी, अटका और रामनगर सहित करीब 15 से अधिक गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। एत्मादपुर विधायक ने बताया कि 4 किलोमीटर लंबी सड़क 5.49 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। इसके बन जाने से आसपास के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें