पिनाहट। चंबल घाट पर पक्के पुल का निर्माण दोबारा से शुरू हो गया है। मंगलवार को 17 पिलर पर गार्डर डालने का कार्य किया गया। कस्बा चंबल घाट पर कई वर्षो से पक्के पुल का निर्माण का गुजरात की एक कंपनी की ओर से किया जा रहा है, लेकिन कंपनी की ओर से आधे से अधिक पुल का निर्माण हो जाने के बावजूद कैंपा फंद के खाते में धनराशि जमा नहीं कराई। इसको लेकर दो सप्ताह पूर्व डीएफओ आगरा ने पक्के पुल के निर्माण को रुकवा दिया था। निर्माण कार्य बंद होने से पुल में देरी को लेकर लोगों को चिंता सताने लगी है। लोगों की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह भदावर ने डीएफओ से वार्ता कर समस्या समाधान की बात कही। वहीं, इंजीनियर मुकेश कुमार ने बताया था राष्ट्रीय सेंचुरी विभाग के की ओर से खाता उपलब्ध नहीं कराने की वजह से धनराशि जमा नहीं हुई। वहीं, कंपनी की ओर से राष्ट्रीय सेंक्चुअरी का कैंपा फंड में रुपये जमा करा दिए जाने के बाद मंगलवार से पक्के पुल निर्माण कार्य को शुरू हो गया है। पक्के पुल निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
इंजीनियर मुकेश कुमार का कहना है कैंपा फंड में रुपये जमा होने के बाद निर्माण का शुरू कर दिया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश सीमा में एप्रोच बनाने के लिए भूमि अधिग्रहित के मामले में एडीएम आगरा के यहां फाइल लंबित पड़ी है, कोई समाधान नहीं हुआ है। इसकी वजह से अप्रोच बनाने का काम बंद पड़ा हुआ है।