फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गोली मारने वाला सिपाही हो बर्खास्त': ढाबा संचालक की पत्नी ने जारी किया वीडियो, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

Wed, 14 Oct 2026 10:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में सिपाही ने ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में ढाबा संचालक की पत्नी ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। कहा है कि आरोपी सिपाही बर्खास्त हो। साथ ही पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाए।
विज्ञापन
मृतक ढाबा संचालक की पत्नी ने वीडियो जारी कर लगाई गुहार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरे पति को न्याय मिलना चाहिए। आरोपी सिपाही को बर्खास्त किया जाए। उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। उसकी वजह से परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। मुझे सरकारी विद्यालय में नाैकरी दी जाए। यह गुहार मृत ढाबा संचालक बीटू लवानिया की पत्नी अभिलाषा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई है।
विज्ञापन


http://

उन्होंने पत्र लिखकर और एक वीडियो वायरल कर कहा कि शुक्रवार रात को सिपाही जैकी चाैधरी ने पति बीटू लवानिया की गोली मारकर हत्या कर दी। वह प्रयागराज में तैनात था। उसने सरकारी पिस्टल से गोली चलाई थी। अब परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं है। इस कारण वह लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। उनके सामने राशन पानी का तक का संकट खड़ा हो गया है। पत्नी का कहना है कि वह एमए, बीएड हैं। उनको राजकीय विद्यालय में योग्यता के अनुसार नाैकरी दी जाए। मेरी बेटी की पढ़ाई का खर्च भी दिया जाए। उन्हें डर है कि आगे भी घटना कराई जा सकती है। इसलिए परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी पिस्टल बरामद, पुलिस ने बढ़ाई धारा
एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि सिपाही जैकी चाैधरी ने सरकारी पिस्टल से गोली चलाई थी। उसे बरामद कर लिया गया है। पिस्टल विभाग की ओर से सुरक्षा में तैनाती के दाैरान दी गई थी। सरकारी पिस्टल को हत्या में प्रयोग करने के मामले में धारा की वृदि्ध की गई है। कोर्ट में आरोपी को तलब भी कराया जाएगा। परिवार को सुरक्षा दी जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें