मैनपुरी। जिला अस्पताल में मां का इलाज करा रहे युवक का मोबाइल वार्ड से चोरी हो गया। शनिवार को कोतवाली पहुंच कर पीड़ित ने तहरीर दी।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी शिव कुमार सीआरपीएफ में कांस्टेबल हैं। वह बीमार मां का इलाज जिला अस्पताल में करा रहे हैं। उनकी मां वार्ड नंबर 40 में भर्ती हैं। शुक्रवार की देर रात वह वार्ड में अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर सो गए। शनिवार की सुबह जागने पर देखा तो मोबाइल चोरी हो गया था। इंस्पेक्टर कोतवाली अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर पर जांच कराई जा रही है। संवाद