ट्रेन के सामने आकर एक महिला ने जान दे दी। पुलिस ने परिजन से पूछताछ की। लेकिन महिला की ओर से उठाए गए खाैफनाक कदम की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। मृतका का बेटा और बेटी पुलिस में बताए गए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के आउटर पर मंगलवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आधार कार्ड से महिला की पहचान दुर्गेश देवी पत्नी बच्चू सिंह, निवासी नंदिनी विहार कॉलोनी, थाना खंदौली के रूप में हुई।
विज्ञापन
निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि मौके पर पूछताछ में जानकारी मिली कि महिला दोपहर करीब 12:30 बजे रेलवे लाइन के पास पहुंची थी। वह कुछ देर वहां खड़ी रही। इसके बाद खेरिया मोड़ पुल के पास दिल्ली की ओर से आ रही ट्रेन के सामने चली गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने महिला के परिजन से संपर्क किया। परिजन ने बताया कि दुर्गेश देवी मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे किसी को बिना बताए घर से निकल आई थीं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश थी। परिजन के मुताबिक, मृतका का बेटा पुलिस विभाग में सिपाही है और भदोही में तैनात है। वहीं, उनकी बेटी लखनऊ में जेल पुलिस में कार्यरत है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।